Friday, December 7, 2018

दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए पुजारा बोले- एक रन था बहुत जरूरी

भारत की पहली पारी के नायक चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शीर्ष क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. पुजारा के 16वें टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलिया में पहले शतक की बदौलत भारत ने उबरते हुए स्टंप्स तक 9 विकेट पर 250 रन बना लिये, जबकि एक समय टीम छह विकेट पर 127 रन बनाकर जूझ रही थी.

उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन पहले दो सत्र में उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की. मैं जानता था कि मुझे धैर्य बरतना चाहिए और लूज गेंदों का इंतजार करना चाहिए. जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वो सही लाइन एवं लेंथ में थी. मुझे भी लगा कि हमारे शीर्ष क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वे भी गलतियों से सीख लेंगे.’

पुजारा ने दिखाया द्रविड़ वाला दम, हैरान कर देगा ये रिकॉर्ड

पुजारा ने कहा, ‘उम्मीद करते हैं कि हम दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे. जहां तक मेरी पारी का संबंध है तो मैं अच्छी तरह तैयार था तथा मेरा प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेट का अनुभव काम आया.’

पुजारा ने अंत में आर अश्विन और ईशांत शर्मा के साथ अहम भागीदारी निभाई, तब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज थक गए थे. उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेलकर भारत को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था और उन्हें अपने शॉट खेलने के लिए काफी समय की जरूरत थी.

पुजारा ने कहा, ‘जब आप पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हो, तो आप नहीं जानते कि वे कितनी देर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं. आपको बीच बीच में जोखिम लेकर मौकों का फायदा उठाना होता है, लेकिन जब आप शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेल रहे होते हो, तो आप ऐसा नहीं कर सकते. जब आप एक या दो स्थान नीचे खेलते हो, तो आप इस तरह के शॉट नहीं खेल सकते.’

में भारत का 'इंग्लैंड पार्ट-2' तो नहीं, ऐसे कैसे जीतेंगे?

उन्होंने अपने रन आउट होने के बारे में (जो दिन की अंतिम गेंद भी थी) कहा, ‘साथ ही अंतर यह है कि मैंने दो सत्र तक बल्लेबाजी की और मैं जानता था कि पिच कितनी तेज है और इस पर कितना उछाल है. मैं जम गया था, इसी वजह से अपने शॉट खेल सका. मैं थोड़ा निराश था, लेकिन मुझे वो एक एक रन भी लेना था, क्योंकि केवल दो गेंदें बची थीं और मैं स्ट्राइक पर रहना चाहता था. मैंने जोखिम उठाया, लेकिन पैट कमिंस ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया.’

Tuesday, December 4, 2018

यूट्यूब से कमाई में 7 साल का बच्चा टॉप पर, 2018 में कमाए 155 करोड़ रुपए

फोर्ब्स ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चैनलों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस चैनल का नाम है, उसे 7 साल का बच्चा चलाता है। दरअसल, अमेरिका के रहने वाले रेयान (7 साल) का यूट्यूब पर 'रेयान टॉयज रिव्यू' नाम से चैनल हैं, जिस पर वे खिलौनों का रिव्यू करते हैं। 

एक साल में दोगुनी हुई कमाई

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, जून 2017 से जून 2018 के बीच रेयान ने 22 मिलियन डॉलर (करीब 155 करोड़ रुपए) की कमाई की। पिछले साल उन्होंने 11 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूब चैनल की लिस्ट में रेयान का चैनल 8वें नंबर पर था। रेयान के यूट्यूब चैनल पर इस वक्त 1.73 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

मार्च 2015 में रेयान का यूट्यूब चैनल शुरू हुआ था

पिछले साल वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में रेयान की मां ने बताया, ‘‘जब रेयान तीन साल का था, तभी यूट्यूब चैनल शुरू करने का ख्याल आया। रेयान छोटी उम्र से ही खिलौनों का रिव्यू करने वाले टीवी चैनल्स देखता था।’’
उन्होंने बताया कि एक दिन हम खिलौनों की दुकान पर गए और वहां से लीगो ट्रेन खरीदी। यहीं से यूट्यूब चैनल की शुरुआत हुई। रेयान ने अपना यूट्यूब चैनल मार्च 2015 में शुरू किया था।
मार्च 2015 से जनवरी 2016 तक 10 महीने में ही रेयान के चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राबर हो गए थे।

टॉप-10 में प्यूडाईपाई 9वें नंबर पर

स्वीडन के कॉमेडियन और वीडियो गेम कंमेंटेटर फेलिक्स ज्वेलबर्ग का यूट्यूब चैनल 'प्यूडाईपाई' इस वक्त सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल है। 7.39 करोड़ लोगों ने इस चैनल को सब्सक्राइब किया है, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई के मामले में प्यूडाईपाई 9वें नंबर पर है। इस चैनल की कमाई 15.5 मिलियन डॉलर (करीब 109 करोड़ रुपए) रही।